सोहावल-अयोध्या ,18 अपै्रल (आरएनएस)। शनिवार को सोहावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस पर कुल 134 शिकायतें आयी। मौके पर तीन शिकायत का निस्तारण करा दिया गया। एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर सुनवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर, उप जिलाधिकारी सविता,तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रेशू जैन, सप्लाई इंस्पेक्टर पूजा सिंह, ई ओ नगर पंचायत आरती श्रीवास्तव, सीडीपीओ डा. अनीता सोनकर आदि सहित विभागीय अधिकारी राजस्व कर्मी मौजूद रहे। तहसील समाधान दिवस पर सर्वाधिक शिकायतें सोहावल इंडेन गैस एजेंसी, राजस्व और विद्युत विभाग से सामने आयी। निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभाग को सौंपा गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

