अलावल देवरिया (गोण्डा),18 अपै्रल (आरएनएस)। शनिवार को धानेपुर थाना क्षेत्र के स्कूल राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल विशम्भरपुर धानेपुर में मिशन शक्ति व नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग गोण्डा के सहयोग से कार्यक्रम किया गया। जिसमे बालिकाओं को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा विभिन्न सरकारी टोल फ्री नम्बरो जैसे (1930,101,112,108,1098,181,102,1090) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सुरक्षा का आभास कराया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

