जौनपुर,18 अपै्रल (आरएनएस)। बक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के निकट शनिवार को पूर्वान्ह एक हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। बताते है कि 18 वर्षीय रोहन सोनकर पुत्र बटोही सोनकर अपने बाइक से शंभूगंज बाजार दवा लेने जा रहा था कि जैसे ही शंभूगंज बाजार से 100 मीटर पर दूरी पर था सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई जहां उसकी मौके पर मौत हो गई दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया दूसरा घायल अभी अज्ञात है । उसको किसी निजी के चिकित्सालय में ले जाया गया है मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है मृतक अपने मां-बाप का अकेला पुत्र था ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

