जौनपुर ,18 अपै्रल (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल मैदान में राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव थे।समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने की। मनोनीत सभासदों को एसडीएम सदर द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सभी निर्वाचित और मनोनीत सभासद अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर नगर के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मनोनीत सभासद अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवी और कुशल व्यक्ति हैं, जिन्हें नगर की अच्छी जानकारी है। शपथ लेने वाले मनोनीत सभासदों में पंकज श्रीवास्तव , अरविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल, रोहन सिंह और राहुल साहू शामिल थे। पीयूष गुप्ता, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, नगर दक्षिणी के अध्यक्ष डॉ. कमलेश निषाद, रामसूरत मौर्य सहित बडी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

