जौनपुर ,18 अपै्रल (आरएनएस)। शाहगंज थाने की पुलिस ने रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए पैसा लेने वाले एक अभियुक्त को गया गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रामलगन यादव पुत्र रामअधार यादव निवासी ग्राम लवायन थाना खुटहन द्वारा अवगत कराया गया कि अबू मोहम्मद उर्फ बबलू पुत्र सब्बीर अहमद निवासी ग्राम कौडिय़ा थाना शाहगंज द्वारा अपने सहयोगी मुनौव्वर से मेरे पुत्र चन्द्रेश यादव को रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कूटरचित फर्जी ज्वायनिंग लैटर प्रदान कर धोखेधडी से मनौव्वर की रिश्तेदार खुशबू व राजेश विश्वकर्मा के खाते में चार लाख रूपये व 02 लाख रूपये नगद लिया गया। वादी को पीडित को जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुये जान से मरवाने की धमकी देकर डराया गया है इसके संबंध में थाना शाहगंज पर विभिन्न धाराओं में. मुकदमा पंजीकृत था। ष्षनिवार को को उप निरीक्षक रामविचार ने अबू मोहम्मद उर्फ बबलू पुत्र सब्बीर मोहम्मद निवासी ग्राम कौडिय़ा थाना शाहगंज को कौडिय़ां शाहगंज से गिरफ्तार किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

