जौनपुर,18 अपै्रल (आरएनएस)।नगर पंचायत केराकत के मोहल्ला सिपाह निवासी अधिवक्ता बृजेश कुमार सोनकर ने घर में गंदा पानी घुसने और बदबू की समस्या से परेशान होकर नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर में नल और नाले का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और गंभीर बीमारी की आशंका बनी हुई है।बताया कि इस समस्या की शिकायत अधिशासी अधिकारी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष से कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। गंदे पानी के कारण परिवार के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता ने नगर विकास मंत्री से मांग की है कि उनके घर के सामने नाली का समुचित निर्माण कराया जाय।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

