सुल्तानपुर 19 अप्रैल (आरएनएस)। रविवार को अमहट के पास ईस्टमैन कंपनी के अधिकृत शोरूम जीआरएस ड्राइव शुक्ला पावर एंड हैंड टूल्स का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ कंपनी मालिक की बेटी रीमा जैन ने किया।
इस अवसर पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रीमा जैन ने कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया ईस्टमैन पिछले कई वर्षों से पावर टूल्स, हैंड टूल्स और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। हमारा उद्देश्य सुल्तानपुर और आसपास के जिलों के कारीगरों, मिस्त्रियों और उद्योगों को एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले औजार किफायती दामों पर उपलब्ध कराना है। रीमा जैन ने आगे कहा इस शोरूम में ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, कटर, वेलिं्डग मशीन से लेकर प्लंबिंग और कारपेंट्री के सभी आधुनिक हैंड टूल्स उपलब्ध हैं। सभी उत्पादों पर कंपनी वारंटी और आफ्टर सेल्स सर्विस की सुविधा भी दी जाएगी। हम ग्राहकों को टूल्स के सही इस्तेमाल की ट्रेनिंग भी देंगे ताकि उनका काम और आसान हो सके।
लोकल रोजगार के अवसर मिलेंगें
रीमा जैन ने कहा इस शोरूम के खुलने से सुल्तानपुर के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। हम यहां लोकल लोगों को ही सेल्स, सर्विस और टेक्निकल सपोर्ट के लिए ट्रेन करके रखेंगे, ताकि ग्राहकों को तुरंत मदद मिल सके और क्षेत्र का विकास हो। उन्होंने कहा कि ईस्टमैन में हम Óमजबूती की गारंटीÓ के साथ काम करते हैं। हर टूल कई क्वालिटी चेक से गुजरता है। सुल्तानपुर के मिस्त्री भाइयों से वादा है एक बार ईस्टमैन का टूल इस्तेमाल करेंगे तो बार-बार यही मांगेंगे। शुरुआती महीने में हम विशेष उद्घाटन ऑफर और डिस्काउंट भी दे रहे हैं। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य व व्यापारी लोग मौजूद रहे। मार्केटिंग डायरेक्टर रीमा जैन, डिस्ट्रीब्यूटर यूपी ईस्ट शांति प्रकाश शुक्ला (सीटू शुक्ला नारायण काँस्ट्रेशन अखिलेश सिंह, गौरीगंज से प्रदीप इंटर प्राइजेज प्रदीप सिंह, अम्बेडकर नगर से आदर्श तिवारी, गोरखपुर से सतेंद्र गौड़, लखनऊ से आलोक दुबे आजाद बिलिं्डग मटेरियल खलिक खान, साईं बिलिं्डग मटेरियल करौदीकला संजय चिरंजीवी हॉस्पिटल से डाक्टर डॉ संजीव पाण्डेय, शुक्ला बिलिं्डग मटेरियल से सिद्धि नारायण शुक्ल समेत बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

