जांजगीर-चांपा,03 जुलाई (आरएनएस)। जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक और शिक्षिका का स्कूल परिसर के भीतर आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने जांच में आचरण नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि किसी ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो सामने आते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत को शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच में दोनों का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के विपरीत पाया गया, जिसके बाद डीईओ ने निलंबन का आदेश जारी किया।
निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय बीईओ कार्यालय नवागढ़ और शिक्षिका का मुख्यालय बीईओ कार्यालय अकलतरा निर्धारित किया गया है। इस दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
शिक्षा विभाग के अनुसार, मामले में विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

