असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा समाप्त, 16 विषयों की हुई परीक्षा; 19474 परीक्षार्थी हुए शामिल
प्रयागराज 19 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार को दूसरे दिन असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित पुनर्परीक्षा प्रदेश के 6 जनपदों में आयोजित कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक हुआ।
इस बीच आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार परीक्षा इंतजामों को देखने निकले। आयोग अध्यक्ष दोपहर में मेरी वार्नामेकर गल्र्स इण्टरमीडिएट कॉलेज, प्रयाग महिला विद्यापीठ इण्टर कॉलेज, सिविल लाइंस, कर्नलगंज इंटर कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने क्लास रूम में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। यह परीक्षा आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के कुल 53 केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई।
परीक्षा में हॉर्टिकल्चर, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत, इतिहास, गणित, भूगोल, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, वाणिज्य और भौतिक विज्ञान सहित कुल 16 विषय शामिल थे। 18 और 19 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षाओं में कुल 39,192 परीक्षार्थी शामिल हुए। रविवार को परीक्षा में कुल 19474 जिसमें 30.93त्न महिला और 69.07त्न पुरुष परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
शिक्षा सेवा चयन आयोग डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि दो दिनों में चार पालियों में असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराई गई है। परीक्षा को लेकर शासन के निर्देश के क्रम में आयोग ने कई सख्त कदम भीव उठाए थे। उन्होंने कहा है कि शासन की नीति है कि सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपादित हो।
आज 6 जिलों में आठ विषयों की परीक्षा कराई गई है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई है। इस बार प्रयागराज से एक नई पहल शुरू की गई है। परीक्षा कक्ष में ही पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ओएमआर शीट को स्कैन किया जा रहा है। ताकि परीक्षार्थियों की उपस्थिति व अन्य त्रुटियों की संभावना बिल्कुल न रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

