बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी को गोल-गोल नचाया, फैली दहशत
प्रयागराज 19 अप्रैल (आरएनएस)। सिविल लाइंस में रविवार सुबह एक थार चालक ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर स्टंटबाजी की। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम पुलिस चौकी के ठीक सामने हुआ, लेकिन चालक बेखौफ अंदाज में अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में गोल-गोल घुमाता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्लैक रंग की थार कार अचानक चौराहे पर पहुंची और चालक ने उसे तेज गति से घुमाना शुरू कर दिया। करीब पांच राउंड तक कार को सर्किल में घुमाया गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि घटना सुबह के समय की है, जब ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। फिर भी जिस तरह से स्टंट किया गया, उससे किसी भी वक्त गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

