तेज धूप, तापमान 43 डिग्री पहुंचा, बाहर निकलना मुश्किल,
प्रयागराज 19 अप्रैल (आरएनएस)। इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अप्रैल के मध्य में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 43एष्ट तक दर्ज किया गया। इससे प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल हो गया है। वहीं, बांदा 44एष्ट के साथ सबसे अधिक तापमान वाला जिला रहा।
सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगती है और दोपहर तक हालात बेहद गंभीर हो जाते हैं। गर्म हवाएं और चुभती धूप ऐसा एहसास कराती हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और जो लोग बाहर निकलते हैं, वे सिर ढककर, छाता लेकर या छांव में रुक-रुककर चलते नजर आते हैं। इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखा जा रहा है। दोपहर में छुट्टी होने के कारण बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ता है, जिससे वे थकान, डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
कई बच्चे गर्मी से बेहाल दिखाई दे रहे हैं। अभिभावक बच्चों को टोपी, छाता, पानी की बोतल, ग्लूकोज और फुल स्लीव कपड़े देकर भेज रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं मिल पा रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

