-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोहावल-अयोध्या 19 अप्रैल (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई । बैदरापुर गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। जहां सलोनिया तिराहे के पास हुए हादसे में युवक नरेंद्र वर्मा पुत्र राम चंद्र उम्र लगभग 32 वर्ष की मौत हो गई। मजरे गौरा कुर्मियान निवासी युवक रोज की तरह अपनी मोटर साइकिल से सब्जी लेकर दुकान लगाने जा रहा था। जैसे ही वह रौनाही-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग स्थित सलोनिया तिराहे के पास पहुंचा बाइक का संतुलन बिगडऩे से दुर्घटना हो गयी। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उप निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि मिली तहरीर और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

