-कैंप कार्यालय मोइया कपूरपुर पूरे राम रूप मिश्रा में ब्राह्मण समाज के लोग हुए एकत्रित
सोहावल-अयोध्या 19 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्रीय लोकदल के कैंप कार्यालय पूरे राम रूप मिश्र मोइया में ब्राह्मण चेतना मंच के प्रदेश संयोजक विश्वेष नाथ मिश्र सुडडू मिश्रा ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई ।भगवान परशुराम के चित्र पर दीपक जलाकर और सभी साथियों ने फूलमाला चढ़ाकर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। समारोह को संबोधित करते हुए रालोद नेता ब्राह्मण चेतना मंच के प्रदेश संयोजक सुडडू मिश्रा ने भगवान परशुराम के जीवन से समाज को सीख लेने और उनके पद चिन्हों पर चलने का आवाहन किया। ब्राह्मण समाज सर्वे भवंतु सुखिना सर्वे संत निरामया की सोच रखने वाला समाज है। हमारी मान्यता है कि समाज में हमें अपना आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा में ले जाना समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करना समाज के निचले स्तर तक के लोगों को अपने साथ जोडऩा सबके सुख-दु:ख में शामिल होना और ब्राह्मणत्व की रक्षा करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।रविवार के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण नेता जुगवापुर निवासी अमर जीत पाण्डेय ने और संचालन प्रकाश नारायण पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ ब्राह्मण समाज के साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जयंती कार्यक्रम में श्री बद्री नाथ मिश्रा, कुल भूषण मिश्रा, दीनानाथ तिवारी, जय नारायण तिवारी, बृजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, विवेक मिश्रा, मोनू शुक्ला, रज्जन मिश्रा, डाक्टर कुबेर नाथ मिश्रा, राम जी उपाध्याय, विशाल मिश्रा, डाक्टर रमेश नाथ मिश्रा, लालू कोरी, राम फेर पासी, करिया निषाद, राम प्यारी, पुरी, नक्कू पासी, सुशील मिश्रा, बद्दी पाण्डेय, अमर नाथ पाण्डेय आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

