अयोध्या 19 अप्रैल (आरएनएस)। महान ऋषि भृगु के वंशज, ऋषि जमदग्नि के पुत्र तथा भगवान विष्णु के छठवें अवतार धर्म, शास्त्र और शस्त्र के पुरोधा भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर सिविल लाइंस स्थित डिफेंस कॉलोनी में क्षेत्र वासियों ने अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम संघ के नगर संचालक रामचेत ,अयोध्या नगर निगम के उप-सभापति संतोष सिंह, पार्षद सुशील कुमार मिश्र, जीआईसी अयोध्या के सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉक्टर एस एन तिवारी , प्रधानाध्यापक शिवाकांत तिवारी , उप- प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रान्त प्रमुख शिक्षण आयाम सेवा भारती डॉक्टर दिनेशकांत पांडेय ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं सम्मुख दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद् के सक्रिय पदाधिकारी अवध राज सिंह ने सभी देवी- देवताओं की विशेष आरती स्तुति गान से किया । भगवान परशुराम के जीवन परिचय पर प्रकाश डालने वाले मुख्य वक्ता डॉक्टर एस एन तिवारी, डॉक्टर दिनेशकान्त पांडेय ,अवध राज सिंह रहे । जबकि अयोध्या नगर निगम के उप-सभापति संतोष सिंह और पार्षद सुशील कुमार मिश्र ने क्षेत्रवासियों की निरंतर सेवा और क्षेत्र का विकास करने का आश्वासन दियाघ् कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों धर्मेंद्र पांडेय ,अवधेश मिश्र, रवीन्द्र पांडे राहुल , राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल आदि ने मुख्य अतिथि उप-सभापति संतोष सिंह, पार्षद सुशील कुमार मिश्र एवं 31 मार्च को सेवानिवृत हुए उप -प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी का माल्यार्पण करके और उन्हें अंग वस्त्रम, रामचरितमानस की प्रति भेंट करके उनका स्वागत, अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर कुटुंब प्रबोधन प्रमुख चंद्रभान शुक्ल, नगर धर्म जागरण प्रमुख सत्यनारायण, पत्रकार जयप्रकाश श्रीवास्तव ,मुख्य स्थाई अधिवक्ता अरुण प्रकाश ,अशोक पांडेय ,शासकीय अधिवक्ता सतीश चंद्र देवरस और मोहित पांडेय आदि सहित दर्जनों क्षेत्रवासी उपस्थित रहेघ् कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार शुक्ल ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

