सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, खबर है कि उन्होंने दिल राजू और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म को लेकर अपनी कमर कस ली है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग मुंबई में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। निर्देशक पेडिपल्ली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुहूर्त की तस्वीर साझा की है और फैंस की इस शुरुआत की एक झलक दिखाई है।
निर्देशक ने फिल्म पर जानकारी देते हुए लिखा, सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म…आज से सब शुरू हो रहा है…। इस तरह इस विशाल प्रोडक्शन की यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। फिल्म की शुरुआती शूटिंग मुंबई में चल रही है और लगभग 2 हफ्ते तक जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान, टीम फिल्म के शुरुआती दृश्यों के साथ-साथ कहानी की पृष्ठभूमि तैयार करने वाले कुछ जरूरी दृश्यों की शूटिंग पर ध्यान केंद्रित करेगी।
मुंबई में शूटिंग पूरी होने के बाद, प्रोडक्शन टीम अगले चरण की शूटिंग अलग-अलग जगहों पर करेगी। कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन नयनतारा के साथ सलमान की जोड़ी ने फैंस के बीच उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। बता दें, नयनतारा को शाहरुख खान की फिल्म जवान में देखा गया था। वहीं निर्देशक वामशी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे और सलमान को निर्देशित करने वाले पहले तेलुगू निर्देशक बन जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

