फिल्म बॉर्डर 2 के बाद दिलजीत दोसांझ की अगली फिल्म मैं वापस आऊंगा है। फिल्म का टीजर सामने आया है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। टीजर में पुराने वक्त की एक प्रेम कहानी नजर आ रही है। इसमें शरवरी एक अलग अंदाज में दिखाई दीं।
यह पंजाबी पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। टीजर में दिखाया है कि एक लड़का, एक लड़की को पसंद करता है। उसे छिपकर देखता रहता है। फिर दोनों मिलते हैं और कहानी आगे बढ़ती हैं। 1970 के बैकड्रॉप में सेट है इस कहानी में वेदांग रैना और शरवरी नजर आ रहे हैं।
वहीं आज के दौर की कहानी दिलजीत और नसीरुद्दीन शाह पर फिल्माई गई है। दोनों के किरदार भावुक हैं। टीजर में पंजाब के हरे-भरे खेतों से लेकर किरदार तक पुराने दौर की याद दिला रहे हैं। कई यूजर्स ने फिल्म का ट्रेलर देखकर इसकी तुलना इम्तियाज की ही फिल्म ‘लव आजकलÓ से की।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शरवरी और वेदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं मे हैं। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। समीर नायर इसके प्रोड्यूसर हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

