अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने रिलीज के दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने वीकेंड का भरपूर फायदा उठाते हुए दोहरे नंबरों के साथ धांसू कमाई कर दिखाई है। इसी के साथ अक्षय ने अपनी ही पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर करके रख दिया है। बता दें, 17 अप्रैज को रिलीज भूत बंगला को फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। आइए जानते हैं फिल्म की ताजा कमाई।
सैकनिल्क के मुताबिक, भूत बंगला ने पेड प्रिव्यू के जरिए 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर इसने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाते हुए शानदार ओपनिंग की। वीकेंड पर आते ही दूसरे दिन, यानी शनिवार को फिल्म ने 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म को 11,513 शोज मिले हैं, जबकि ऑक्यूपेंसी 29 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस तरह अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है।
भूत बंगला की शानदार कमाई ने अक्षय की उन पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो पोस्ट कोविड युग के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। इनमें सेल्फी (16.50 करोड़), सरफिरा (24.30 करोड़), मिशन रानीगंज (31 करोड़) और बेल बॉटम (26.50 करोड़) शामिल हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित भूत बंगला का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसमें अक्षय के अलावा, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, असरानी और जीशू सेनगुप्ता जैसे सितारे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

