सिने प्रेमियों को ‘केजीएफÓ, ‘सालारÓ और ‘कांताराÓ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले होम्बले फिल्म्स ने आज परशुराम जयंती के अवसर पर फैंस को तोहफा दिया है। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की दूसरी किस्त के रूप में फिल्म महावतार परशुराम का पहला पोस्टर और टीजर साझा किया है। बता दें कि भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात भागों वाले एनिमेटिड महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की यह दूसरी किस्त है। इससे पहले फिल्म महावतार नरसिम्हा काफी पसंद की गई थी।
होम्बले फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके जरिए महावतार परशुराम का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का पोस्टर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। इससे साफ है कि यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर बनेगी। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, जब धर्म का पतन होता है, तब परशु (फरसा) उठता है। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली पेशकश पेश है। इसके अलावा मेकर्स ने टीजर भी पेश किया है।
फिल्म महावतार परशुराम का पहला पोस्टर जारी। आगे लिखा है, कोई शासक नहीं, बल्कि अधर्म के विरुद्ध एक शक्ति; जो युगों-युगों तक संतुलन स्थापित करती है। आपको परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेकर्स की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म दिसंबर 2027 में यानी अगले साल रिलीज होगी। हालांकि, तारीख को लेकर अभी डिटेल नहीं साझा की गई है।
मेकर्स ने फिल्म की जो पहली झलक साझा की है, वह काफी रोमांचक है। इससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में खास विजुअल स्पेक्टेकल होने की पूरी उम्मीद है। महावतार नरसिम्हा को देखने के बाद से ही फैंस के बीच इसकी अगली फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह था। अब मेकर्स ने दूसरी फिल्म का आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है। फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर ने कहा, हमारी कहानियां ही हमारी ताकत हैं। महावतार परशुराम के साथ हमारा लक्ष्य दर्शकों को अपनी जड़ों की शक्ति से फिर से जोडऩा है और इसे एक ऐसे फॉर्मेट में पेश करना है जो आज की पीढ़ी को पसंद आए। फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
