बल्दीराय/सुलतानपुर 20 अप्रैल (आरएनएस )। विकास खंड बल्दीराय के ग्राम पंचायत सोरांव अंतर्गत पूरे भोला पाण्डेय गांव के निवासी प्रवेश पाण्डेय का चयन सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (त्मअपमू व्िपिबमत) पद पर होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता से गांव ही नहीं बल्कि पूरे ब्लॉक में उत्साह और गर्व की भावना देखी जा रही है।
प्रवेश पाण्डेय की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान रमेश कुमार, पूर्व प्रधान व प्रधान पद प्रत्याशी मो. असलम, प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मो. इरफान (मास्टर), मुनीर अहमद (नेता), जयनन्द पाण्डेय, तौहीद खां, विपिन यादव और अब्दुल कादिर सहित कई जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के निवासी प्रवेश पाण्डेय ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। इससे पहले वह अमेठी स्थित उमा रमण राजकीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। अब वह सचिवालय में नई जिम्मेदारी निभाएंगे। यह उनकी तीसरी बड़ी सरकारी नौकरी है, जो उनकी प्रतिभा और निरंतर परिश्रम का प्रमाण है। समाजसेवी इरफान मास्टर ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और ईमानदारी से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है, और प्रवेश पाण्डेय इसका जीवंत उदाहरण हैं। परिवार की बात करें तो उनके बड़े भाई लेखपाल हैं, जबकि उनके पिता चन्द्र देव पाण्डेय भी वरिष्ठ लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। माता लीलावती गृहिणी हैं। इस सफलता पर परिवार के संदीप पाण्डेय, वृजेश पाण्डेय और चाचा ज्ञानदेव पाण्डेय सहित अन्य परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया। प्रवेश पाण्डेय की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

