-हाथी, रथ, बैंड सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र
अयोध्या 20 अप्रैल (आरएनएस)। मख भूमि मखौड़ा स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में निर्मित सुभव्य यज्ञशाला में विगत 20 वर्षों से पड़ती आ रही यज्ञ की आहुतियों के क्रम अनवरत जारी है,इस वर्ष दशरथ महल पीठाधीश्वर विंदु गद्दाचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज की अध्यक्षता एवं पावन सानिध्य में संचालित श्री राम महा यज्ञ के 21 वे वर्ष राम जानकी मंदिर प्रांगण से दिव्य रथ पर विराजमान श्री सीता राम जी लक्ष्मण के दिव्य स्वरूप,रथ पर विराजित हो राम नगरी अयोध्या के संत, महंत एवं बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल हो शोभा यात्रा की गरिमा वृद्धि की। विंदु गद्दाचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज की अध्यक्षता एवं यज्ञ के व्यवस्थापक सूर्य नारायण दास वैदिक की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली गई। दो पहिया,चार पहिया वाहनों के लंबे काफिले के रूप मे निकली शोभा यात्रा मखौड़ा से प्रस्थान कर परशुराम पुर बाजार होते हुए, कोहराए, निदुला, रौता चौराहा होते हुए वापस राम जानकी मंदिर पहुंची । शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल माताएं, बहनें मनोरमा नदी का जल कलश में भर कर लाई जिसे यज्ञ शाला में स्थापित किया गया। पंडित विष्णु प्रसाद नायक शास्त्री के आचार्यत्व में यज्ञ शाला में कलश विधि पूर्वक स्थापित किया किया गया। शोभा यात्रा में आगे हाथी, उसके पीछे बैंड, कठ घोड़वा एवं नृत्यांगनाओं का मनमोहक नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा के मार्ग में जगह,जगह यात्रा में शामिल भक्तों को ठंडा शरबत,ठंडा जल,मिष्ठान वितरण किया गया। शोभा यात्रा में स्थानीय परशुरा पुर थाने की पुलिस की अहम भूमिका रही। शोभा यात्रा वापस आने के उपरांत राम जानकी मंदिर प्रांगण में वृहद स्तरीय भंडारा संपादित हुआ। सभी समागत संत महंतो भक्तों ने अमृतमई भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सभी संत,महंतो, धर्माचार्यों को दक्षिणा भेंट विदाई प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पुनीत अवसर पर महंत राम शरण दास रामायणी महाराज,महंत राम कृष्ण दास महंत राम कृष्ण पांडेय जी,संत वरुण दास नन्द कुमार मिश्र पेड़ा महाराज,वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर पांडेय ,पंडित विष्णु देव शास्त्री,पुजारी गणेश दास,राजवीर दास,शिवकुमार दास,अंजनी पांडेय,अवधेश दास,श्याम सुंदर दास,मोहन दास,लक्ष्मण दास,कृष्ण दास,गोपाल दास,शृंगारी बाबा मिथिला धाम,झिंगुरी बाबा, छोटू दास,दुर्गेश पांडेय,दुर्गेश तिवारी,शिवपूजन सहित बड़ी संख्या में संत महंत भक्त अतिथि शामिल हुए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

