अयोध्या 20 अप्रैल (आरएनएस)। श्री झलारिया मठ द्वारा विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि एवं सर्व कल्याणार्थ श्री पुरुषोत्तम मास महोत्सव अयोध्या का आयोजन 28 अप्रैल 2026 ई0 गुरुवार से 03 जून 2026 ई0 बुधवार तक श्री श्रीधर धाम श्री झलारिया मठ बड़ा भक्तमाल की बगिया पंचकोसी परिक्रमा मार्ग रामघाट चौराहा अयोध्या धाम में किया जा रहा है। उक्त महोत्सव को सफल बनाने के लिए श्री झलारिया मठ बड़ा स्थान डीडवाना (शाखा स्थान) श्री वेंकटेश मंदिर शास्त्री नगर रामपथ मार्ग श्री अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर भूदेवाचार्य महाराज का आगमन 19 अप्रैल को हो चुका है। इस महोत्सव में संत-महन्तों के साथ साथ सम्भ्रान्त नागरिकों एवं सभी मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

