-चार सदनों के सदस्यों का गठन वं हेड बॉय-हेड गर्ल का चुनाव संपन्न
अयोध्या 20 अप्रैल (आरएनएस)। एच.सी.जे. अकादमी में 24वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में चार सदनों ऑनसेटी हाउस, ह्यूमैनिटी हाउस, हम्बल हाउस और हार्मनी हाउस के सदस्यों का गठन किया गया। साथ ही, छात्रों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत स्कूल हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और चुनाव प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। निर्वाचित प्रतिनिधियों में कक्षा 12के छात्र अभिमन्यु सिंह, हेड बॉय पद के लिए तथा छात्रा मिताली खाटवानी, हेड गर्ल पद के लिए चयनित हुए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख एवं चेयरपर्सन डॉ. शिक्षा जैन एवं सी.ई.ओ. उमेश जैन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्थापना वर्ष 2003 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थापक चेयरपर्सन स्व. चंद्र प्रकाश जैन व स्व. मंजुला जैन के दूरदर्शिता एवं लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से आज समस्त एच. सी. जे. परिवार ने उनकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रतिज्ञा ली।
प्रधानाचार्य दिलीप कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यालय की गतिविधियों, शैक्षिक वातावरण, विगत वर्षों के परीक्षा परिणामों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सी.सी.ए. प्रभारी आकाशी यादव व खेल शिक्षक अंकित मौर्य ने विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री अशोक तिवारी तथा वरिष्ठ शिक्षकों अनीता सक्सेना, संगीता पांडे, सुषमा द्विवेदी, कंचन द्विवेदी, कपिल देव एवं डॉ. शिवकरण आदि के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह विद्यालय प्रतिवर्ष प्रगति के नए पड़ाव छूता हुआ निरंतर आगे बढ़ रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एक नई योजनाबद्ध व्यवस्था का गठन किया गया, जिसके अंतर्गत अनेक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। इससे प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सभी विद्यार्थियों को आगे बढऩे के समान अवसर प्राप्त होंगे। चेयरपर्सन डॉ. शिक्षा जैन ने नवनिर्वाचित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात उप-प्रधानाचार्य शिप्रा मेहरोत्रा ने सदन के सभी छात्रों को कार्य के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता सराहनीय रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

