आजमगढ़20 अप्रैल(आर एन एस)पवई पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और लेखपाल को धमकी भरा संदेश भेजने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व गांव पवई के लेखपाल करुणेश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह सरकारी कार्य से जा रहे थे, तभी रास्ते में दो युवकों ने उनका वाहन रुकवा लिया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और पूर्व में मोबाइल पर धमकी भरे संदेश भी भेजे थे।
लेखपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई।
वहीं आरोपी युवकों रवि व अनमोल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए पलटवार किया है। उनका कहना है कि लेखपाल करुणेश सिंह से बात करने के लिए पवई बाजार में रुकने का इशारा किया तो उन्होंने अपने चार पहिया वाहन से हमारी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गए। इस दौरान उनके वाहन का साइड मिरर टूट गया और हम चोटिल भी हो गए । जिसका विरोध करने पर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

