भोपाल 20 अप्रैल (आरएनएस)।महापौर मालती राय के मुख्य आतिथ्य एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के विशेष आतिथ्य में राठौर संघ का सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को कलियासोत ग्राउण्ड में राठौर संघ भोपाल द्वारा कलियासोत ग्राउण्ड पर आयोजित सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन के मुख्य आतिथ्य एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। महापौर श्रीमती मालती राय व निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राठौर संघ भोपाल द्वारा महापौर मालती राय एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान भी किया। इस मौके पर अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन भी किया। सम्मेलन में महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, पूर्व पार्षद विष्णु राठौर, राठौर संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णा घाटगे सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

