नईदिल्ली,21 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ?15,000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी यूपी के बुलंदशहर से वांछित था और दिल्ली के आस्था कुंज पार्क, अमर कॉलोनी क्षेत्र में एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।
सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर, एटीएफ/एसईडी की टीम ने 20 अप्रैल को तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में जाल बिछाया। सूचना थी कि एक शातिर और इनामी अपराधी उस क्षेत्र में आने वाला है। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की। जैसे ही आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया गया, उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सफलतापूर्वक काबू कर लिया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

