नईदिल्ली, 22 अपै्रल। अभिषेक शर्मा की तूफानी सेंचुरी और ईशान मलिंगा की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी. अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 68 गेंद में नाबाद 138 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे. ये आईपीएल में उनकी दूसरी सेंचुरी थी, जबकि टी20 में 9वीं सेंचुरी. अभिषेक ने 25 गेंद में फिफ्टी और 47 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इसके अलावा हेड ने 26 गेंद में 37, किशन ने 13 गेंद में 25 और हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी खेली.
242 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी. जिसमें केएल राहुल के 23 गेंद में 37, नीतीश राणा के 30 गेंद में 57, समीर रिजवी के 28 में 41 और ट्रिस्टन स्टब्स के 16 गेंद में 27 रन सबसे खास थे. इसके अलावा कोई बल्लेबाजी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका. ईशान मलिंगा ने 4 में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और वो इस सीजन पर्पल कैप की रेस में 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए. इस के अलावा हर्ष दुबे ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. साकिब ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया और मदुशनका को भी एक विकेट मिला.
इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैच में 8 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स 6 मैच में तीन जीत और तीन हार के साथ पांचवें नंबर पर है. पंजाब किंग्स 6 मैच में 11 पॉइंट्स के साथ पहले तो आरसीबी उतने ही मैच में 8 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है. राजस्थान के भी 8 अंको के साथ चौथे नंबर पर है, लेकिन उसका रन रेट हैदराबाद और आसीबी से खराब है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

