तेहरान, 22 अपै्रल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के बाद भी ईरान की होर्मुज जलडमरूमध्य पर सख्ती जारी है।
सूत्रों ने बताया कि ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) नौसेना ने समुद्री नियमों के उल्लंघन के आरोप में 2 जहाजों को जब्त कर लिया और उन्हें ईरानी तटों पर भेजा है। इसमें एक गुजरात की ओर जाने वाला भारतीय जहाज शामिल है।
आईआरजीसी ने बयान जारी कर कहा कि जिन जहाजों को कब्जे में लिया गया है कि उसकी पहचान एमएससी फ्रांसेस्का और एपामिनोड्स के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि जहाज आववश्यक प्राधिकरण के बिना संचालन करने और नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर करने के लिए हिरासत में लिए गए हैं, जिससे समुद्री सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी। आईआरजीसी ने कहा कि होर्मुज में सुरक्षा में व्यवधान रेड लाइन थी, जिसका संदर्भ अमेरिकी द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी से था।
आईआरजीसी होर्मुज से निकलने वाले जहाजों पर गोलीबारी भी कर रहा है, जिसकी पुष्टि यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बुधवार को की थी। उसने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:55 बजे होर्मुज में उसके 2 जहाजों पर गोलीबारी हुई थी और गोलीबारी करने से पहले जहाज को कोई संकेत नहीं दिया था। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में जहाज का पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

