बीजापुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के पालनार क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने मानसिक प्रताडऩा का जिक्र करते हुए कुछ लोगों के नाम लिखे हैं।इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना से नाराज परिजन और तेलंगा समाज के लोगों ने जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ‘हमें न्याय चाहिएÓ और ‘आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करोÓ जैसे नारे लगाए गए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

