बस्ती 22 अप्रैल (आरएनएस)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान महेश सिंह पुत्र बजरंग सिंह निवासी केशवपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनका विवाह 28 अप्रैल को होना तय था।बुधवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए तो उन्होंने गांव के बाहर बांध के समीप स्थित शहतूत के पेड़ पर एक युवक को लटका देखा। पास जाकर देखा तो शव केशवपुर निवासी महेश सिंह का है। घटना की खबर स्वजनों को दी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।मृतक के भाई जय सिंह ने आरोप लगाया कि महेश की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और अधिकांश लोग इसे आत्महत्या न मानकर हत्या की आशंका जता रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची परसरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है । घटना में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। ?
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

