बस्ती 22 अप्रैल (आरएनएस)। दुबौलिया के सिरसिया गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित नर्सरी बाग की झाडिय़ों में कपड़े से लिपटा झोले में एक नवजात शिशु का शव मिला। दुबौलिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
बुधवार की सुबह करीब सात बजे सिरसिया गांव को जाने वाले मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के निकट नर्सरी बाग की झाडिय़ां में कौवा की झुंड देखा। ग्रामीण नजदीक गए तो देखा कपड़े में लिपटा झोले में रखा एक नवजात शिशु का शव पड़ा था। जिसकी सूचना पर मौके पर डायल 112 व दुबौलिया पुलिस की टीम पहुंची। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया चौकीदार के तहरीर पर शव का पंचनामा बनाकर शिनाख्त के लिए विधिक कार्यवाही की जा रही है। शिशु को देखकर लग रहा है। वह एक-दो घंटे पहले का मामला रहा होगा। हालांकि आसपास छानबीन की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

