बस्ती 22 अप्रैल (आरएनएस)। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जनगणना मेें आ रही व्यवहारिक कठिनाईयों के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि जनगणना 2027 में शिक्षकों की ड्यिूटी लगायी गयी है जिसमें अनेक कठिनाइयां उत्त्पन्न हो गयी है, अनेकों प्रधानाध्यापक , इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं ए0आर0पी0 की ड्यिूटी लगायी गयी है, जिससे शासन द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनायें प्रभावित हो रही हैं, उन्हें ड्यिूटी से मुक्त रखा जाय। पति, पत्नी के रूप मेंं कार्यरत दोनों की शिक्षकों की डियूटी लग गयी है, जिससे बच्चों की देखभाल संभव नहीं है, ऐसे में किसी एक को डियूटी से मुक्त रखा जाय, जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में एचएलओ एप लोड कराया जा रहा है, पुरानी मोबाइल होने के कारण एप लोड नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि नया मोबाइल खरीदकर एप लोड कीजिए, अनेक गर्भवती एवं प्रसूति अवकाश वाली शिक्षिकाओं की ड्यिूटी लगी है. उनको मुक्त रखा जाय, जनगणना कार्य के प्रतिकर अवकाश स्वीकृति किया जाय जिससे जनगणना 2027 में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सकें।ज्ञापन देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि बीएसए ने अतिशीघ्र प्रभावी कदम उठाये जाने का आश्वासन दिया है।
यह जानकारी देते हुये संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द दूबे, अभिषेक उपाध्याय, शैल शुक्ल, रीता शुक्ला, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, रजनीश मिश्र, ओम प्रकाश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, मंजेश राजभर, शिवाकान्त पाण्डेय, रवि प्रताप सिंह, दिग्विजयनाथ यादव, मारूफ खान आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

