आजमगढ़ 22 अप्रैल (आर एन एस )। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में कोचिंग संचालित है, जिसमें यू0पी0एस0सी0/ यू0पी0पी0एस0सी0, नीट, एन0डी0ए0/सी0डी0एस0 तथा जे0ई0ई0, एस0एस0सी0/वन-डे परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग कराया जा रहा है। जनपद आजमगढ़ के इच्छुक छात्र/छात्राएं जो कोचिंग करना चाहते हैं, वे दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक मुख्यमंत्री अभ्यदुय नि:शुल्क कोचिंग केन्द्र, डा0 भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय भवन, ब्रम्हस्थान, आजमगढ़ में संदीप कुमार राय कोर्स को-आर्डिनेटर के मोबाईल नम्बर 9389890370 पर प्रात: 10.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक कार्यालय दिवस में सम्पर्क कर आवेदन फार्म प्राप्त एवं जमा कर मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

