सेंधवा 22 अप्रैल (आरएनएस)। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया। बिजासन घाट के ‘ब्लैक स्पॉटÓ डबल पुलिया के बीच हुए इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और दोनों चालक केबिन में फंस गए। उन्हें निकालने के लिए तत्काल क्रेन बुलाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, इंदौर-मुंबई मार्ग पर ट्रेलर (टीएन88एम1053) घाट उतर रहा था, तभी पीछे से आ रहा ट्रक (एमपी 09एचएच 8867) उसमें जा घुसा। बिजासन चौकी प्रभारी रोहित पाटीदार ने बताया कि मृतक और घायल की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना माना जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही बिजासन चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। केबिन में फंसे चालकों को निकालने के लिए तत्काल क्रेन बुलाई गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका।
पुलिस ने घायल को हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। व्यक्ति की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में ट्रक में दोनों चालकों की मौत हो गई। दोनों के शव पीएम के लिए सिविल अस्पताल के पीएम रूम में रखवाए गए है।
एक मृतक की पहचान जगन्नाथ पिता मगनजी दांगी निवासी लाहौरिया, जिला शाजापुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक के संबंध में बिजासन चौकी पुलिस जानकारी जुटा कर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
बिजासन घाट के संवेदनशील मोड़ पर दुर्घटना के बाद पुलिस ने तुरंत क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया। पुलिस टीम की सक्रियता के चलते नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित नहीं हुआ और वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रही। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मर्ग कायम कर लिया है।

