भोपाल 22 अप्रैल (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने 11 नंबर स्टॉप क्षेत्र में रोड क्रास निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन किया।
महापौर मालती राय ने बुधवार को वार्ड क्र. 49 के अंतर्गत 11 नंबर स्टॉप क्षेत्र में लगभग 08 लाख रूपये की लागत से निर्मित किये जा रहे रोड क्रास हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। महापौर राय ने कहा कि हम अपने शहरवासियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं और हमारा प्रयास है कि शहर के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य शीघ्रता से संपन्न कराए ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके। महापौर राय ने कहा कि इसी तारतम्य में 11 नंबर बस स्टॉप क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत रोड क्रास का निर्माण कराया जा रहा है। भूमिपूजन अवसर पर जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पार्षद अरविंद वर्मा, पूर्व पार्षद संतोष हिरवे के अलावा भगवत रघुवंशी, पंकज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद थे।

