सीहोर 22 अप्रैल (आरएनएस)। समस्त आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि शनिवार को सुबह 08 बजे से सायं 06 बजे तक सीहोर जिला अंतर्गत सीहोर प्रधान डाकघर, सीहोर सिटी उपडाकघर, आष्टा उपडाकघर, इछावर उपडाकघर, रेहटी उपडाकघर, भैरुंदा उपडाकघर एवं बुधनी उपडाकघर में आधार नामांकन एवं अपडेट हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक अपडेट आदि आसानी से करवा सकते हैं। यह सुविधा भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगी।
अभियान के दौरान संबंधित डाकघरों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शीघ्र एवं सुगम सेवा प्रदान की जा सके। नागरिकों से अनुरोध है कि शनिवार के आधार नामांकन एवं अपडेशन के विशेष अभियान हेतु 23 अपै्रल एवं 24 अपै्रल को डाकघर में टोकन प्रदान किए जायेंगे वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने आधार से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण कराएं।
समस्त नागरिकों से अपील है कि वे शनिवार को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक सीहोर प्रधान डाकघर, सीहोर सिटी उपडाकघर, आष्टा उपडाकघर, इछावर उपडाकघर, रेहटी उपडाकघर, भैरुंदा उपडाकघर एवं बुधनी उपडाकघर में पहुंचकर इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं।

