नईदिल्ली, 23 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर शानदार जीत दर्ज की. लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने होम ग्राउंड पर 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ये लखनऊ की अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन की लगातार तीसरी हार है.
राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रनों पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स 7 मैच में 10 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. जबकि लखनऊ उतने ही मैच में 4 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर खिसक गया है.
रविंद्र जडेजा को उनके शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने पहले बैट से 29 गेंद में नाबाद 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और फिर गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर निकोलस पूरन का बड़ा विकेट हासिल किया.
मैच की बात करें तो आज का मैच में गेंदबाजों का बोलबाला रहा. पहले लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और राजस्थान को 159 रन ही बनाने दिया. जायसवाल 22, वैभव 8, जुरेल 0, पराग 20, हेटमायर 22, जडेजा 43, शुभम 19 और फरेरा 20 रन ही बना पाए.
लखनऊ की तरफ से शामी, मोहसिन और प्रिंस ने 2-2 विकेट लिए. जबकि इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे मयंक यादव सबसे महंगे गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 56 रन लुटा दिए.
राजस्थान के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया और 159 रनों के छोटे लक्ष्य को लखनऊ के लिए पहाड़ जैसा बना दिया. क्योंकि लखनऊ के तीन बल्लेबाज- बदोनी, पंत और मार्करम- अपना खाता भी नहीं खोल सके और तीन बल्लेबाज- मार्श, पूरन और हिम्मत सिंह- दोहरे अंक तक ही पहुंच सके. मार्श 55 रन बनाकर अपनी टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे.
वहीं राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि बर्गर और बृजेश को 2-2 विकेट मिले. जडेजा और बिश्नोई ने एक-एक विकेट हासिल किया.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

