नई दिल्ली 23 April, (Rns) : 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) द्वारा ‘अप्रूवर’ (सरकारी गवाह) बनने के लिए आवेदन दायर किए जाने के बीच आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने जेल से एक बार फिर उन्हें पत्र लिखा है। पत्र में सुकेश ने भावनात्मक और निजी अंदाज अपनाते हुए लिखा, “प्यार और जंग में सब जायज है।” उसने पत्र की शुरुआत “बेबी बोट्टा बोम्मा” संबोधन से की और जैकलीन को “मेरी जैकी” कहते हुए लिखा कि वह हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। यह मामला उस कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच कर रहा है और सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है।
पत्र में सुकेश ने लिखा, “तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं। तुम्हारी बहुत याद आ रही है और हमारे बीच बस यही बात मायने रखती है।” उसने अपने संदेश में भावनात्मक लहजा बनाए रखते हुए रिश्ते को खास बताया।पत्र के अंत में सुकेश ने खुद को “आपका बेबी बॉय, सुकाश” लिखते हुए हस्ताक्षर किया

