नई दिल्ली 23 April, (rns) : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ. मिर्जापुर सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दु:ख जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में सड़क दुर्घटना में हुई. लोगों की जान जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.
आपको बता दें कि मिर्जापुर सड़क हादसे में 9 लोगों के जिंदा जलने सहित 11 लोगों की मौत हो गई. अनियंत्रित ट्रेलर कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक से जा टकराया. इस दौरान कार, ट्रेलर और ट्रक के बीच फंस गई. इस दौरान पीछे से आ रही बोलेरो भी ट्रेलर में जा घुसी

