कोंडागांव, 23 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं अपना फॉर्म भरकर मकान-सूचीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की। इस दौरान उन्होंने जिले के नागरिकों से भी स्व-गणना करने की अपील की। इसके साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, संयुक्त निदेशक आईटी हेमंत भगत सहित कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की।
उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 अंतर्गत स्व-गणना की अवधि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर एसई आईडी के माध्यम से अपने मकान एवं परिवार संबंधी विवरण दर्ज कर सकते हैं। 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकान-सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित अवधि में स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

