जगदलपुर, 23 अप्रैल (आरएनएस)। संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर, जगदलपुर के की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभा कक्ष, बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक प्रात: 11 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न अधिकारियों एवं संस्थाओं के प्रमुखों ने सहभागिता की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान ई-ऑफिस,लंबित पेंशन प्रकरणों, मध्याह्न भोजन (रूष्ठरू), सेवा पुस्तिका संधारण, तथा पासबुक अद्यतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को इन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बी आर सी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं अधीक्षक उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

