सोहावल-अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। ग्राम सभा देवई निवासी संविदाकर्मी लाइनमैन मातादीन उफऱ् गुड्डू की ड्यूटी के दौरान पोल से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो जाने से मृत्यु हो जाने पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने कहा कि लाइनमैन मातादीन उफऱ् गुड्डू के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। उनका अब कोई सहारा नहीं है। परिवार के जीविकोपार्जन के लिए सरकार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता करना चाहिए। हाजी फिरोज़ खान गब्बर सोहावल स्थिति ढेमवा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। यहां अंतिम संस्कार में भारी भीड़ मौजूद रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

