धमतरी, 23 अप्रैल (आरएनएस)। बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी में 24 और 25 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय यूथ फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में युवाओं को मौके पर ही शिक्षार्थी (लर्नर) ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा दी जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक युवक-युवतियां निर्धारित शुल्क जमा कर कार्यक्रम स्थल पर ही अपना शिक्षार्थी लाइसेंस बनवा सकते हैं। इससे युवाओं को परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रक्रिया आसान व त्वरित होगी। प्रशासन की इस पहल से बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह आयोजन न केवल सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में भी मददगार साबित होगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

