भोपाल 23 अप्रैल (आरएनएस)। पातरा बरखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, गाजे-बाजे और धर्म ध्वजाओं के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
शोभायात्रा के दौरान भगवान का नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा अलग-अलग मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर परिसर पहुंची, जहां भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
मीडिया प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान हरि विष्णु, माता लक्ष्मी, राम-जानकी सीता दरबार के साथ बाबा खाटू श्याम की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना का सौभाग्य लक्ष्मी परिवार के पूर्व पार्षद संजय साहू, सुधा साहू, रौनक साहू, रोशनी साहू, उर्मिला साहू, सुरेश साहू, शिवा साहू, पुरुषोत्तम साहू, शिखा साहू, देवराज साहू, रियांस साहू, मीना साहू, हर्ष साहू, मेघा साहू, शेष साहू, अनन्या साहू, सुप्रिया साहू, शिवम साहू (अमेरिका), मंजीत साहू, रजनी साहू और अक्ष साहू परिवार को प्राप्त हुआ।

