अल्लू अर्जुन की फिल्म राका अपने ऐलान के बाद से चर्चाओं में बनी हुई है। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता की पहली झलक जारी की जिसने लोगों को और उत्साहित कर दिया। हाल ही में खबरें आईं कि फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण की भूमिका को कम किया गया है। इसका कारण उनकी प्रेग्नेंसी को बताया गया, लेकिन इन चर्चाओं पर खुद राका निर्माताओं ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
उन्होंने पुष्टि की, सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है। दीपिका पादुकोण राका में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, और शूटिंग सेट पर भरपूर जोश के साथ सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है। बता दें, दीपिका ने 19 अप्रैल को अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। रिपोर्ट्स में कहा गया कि अभिनेत्री काम से ब्रेक नहीं लेंगी और प्रेग्नेंसी के दौरान काम करती रहेंगी।
के अनुसार, दीपिका राका में कुछ एक्शन से भरपूर दृश्यों की शूटिंग करेंगी। इसके लिए सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि एटली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। फिलहाल राका के अलावा, दीपिका को शाहरुख खान की फिल्म किंग में भी देखा जाएगा। यह एक्शन थ्रिलर इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

