द वायरल फीवर अपनी चर्चित सीरीज सपने वर्सेस एवरीवन का दूसरा सीजन ला रही है। कुछ दिन पहले टीजर के साथ इसका आधिकारिक ऐलान हुआ था।ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अंबरीश वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित दूसरा सीजन अगले महीने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। इसकी पहली किस्त साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसे आईएमडीबी पर 9.2 की रेटिंग से नवाजा गया है। अब फैंस को इसके दूसरे सीजन का इंतजार है।
ट्रेलर में सीरीज के मुख्य चेहरे अंबरीश, परमवीर सिंह चीमा और विजयंता कोहली अपने किरदार को दोहराते दिखे हैं। कहानी सपने, चुनौतियों, ताकत और जिंदा रहने की जद्दोजहद को दिखाती है। मुंबई स्थित फिल्म सिटी और रियल एस्टेट की ऊंची दांव वाली दुनिया के बीच भविष्य को कैसे पंख मिलता है, कहानी इसी के आसपास घूमती है। सीरीज में कुल 5 एपिसोड हैं, जिनका प्रीमियर 1 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

