रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म वीर शिवाजी चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें अभिनेता छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए। इसमें मराठा योद्धाओं के शौर्य की गाथा को बखूबी पेश किया गया है। एक और कारण है जो ट्रेलर को बेहद खास बनाता है। दरअसल, इस फिल्म से रितेश और जेनेलिया डिसूजा के बेटे ने अपना डेब्यू किया है। उनकी झलक ट्रेलर में दिखती है।
वीर शिवाजी के ट्रेलर की शरुआत में युवा छत्रपति शिवाजी महाराज को दिखाया जाता है, जो स्वराज्य के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। इस किरदार को रितेश और जेनेलिया के 10 साल के बेटे, राहिल देशमुख ने निभाया है, जिनका जन्म 2016 में हुआ था। ट्रेलर में उनकी मासूमिय और अभिनय ने फैंस का मन मोह लिया है। यह उनका फिल्मी दुनिया में पहला कदम है, जो देशमुख परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
वीर शिवाजी में रितेश और जेनेलिया के अलावा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं। मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में रितेश ने पुष्टि की कि सलमान खान भी इसमें एक दमदार कैमियो करेंगे। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की मुगलों के खिलाफ जीत और उनकी रणनीतिक शक्ति को समर्पित है। इसका बजट कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के ऊपर बताया गया है। फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

