कोरबा 24 अपै्रल (आरएनएस)। अंचल के घंटाघर ओपन थियेटर में 24 अप्रैल को संध्या 06 बजे से ज्योतिर्लिंग के साक्षात् दर्शन किया जाएगा। सदियों पहले, भारत की पश्चिमी तट पर, जहाँ सागर की लहरें धरती को स्पर्श करती थी, वह एक ऐसा मंदिर खड़ा था जिसे देखकर ऋषि-मुनि कहते ये इंट-पत्थरों से नहीं आस्था से बना हैÓ यह था सोमनाथ मंदिर और इसके गृह में विराजते भगवान शिव के प्रथम ज्योतिलिंग, यह ज्योतिर्लिंग साधारण नहीं था। संत लिखते हैं कि यह हवा में मंडराता था यानि किसी अदृश्य शक्ति ने थामा हुआ हो।
किवंदती के अनुसार एक पल इसके पास बैठ जाने से जीवन भर का दुख भुल जाता है। लेकिन प्रकाश होता है वहाँ अंधकार भी चोट करने की कोशिश करता है। 1020 ईस्वी के आसपास आक्रमणकारी ने इस मंदिर की महिमा, इसके वैभव और उस रहस्यमयी चुंबकीय मंडराते शिवलिंग के बारे में सुना। लोभ और ईष्र्या में अंधा होकर उसने 1020 से 1024 तक कई बार सोमनाथ पर आक्रमण किया। हर बार वह निष्फल हुआ। हर बार शिवलिंग अडिग रहा लेकिन 1026 ईस्वी में 18 प्रयासों के बाद, वह मंदिर को तोडने में सफल हो गया। सदियों से जगमगाता शिवलिंग खंड-खंड कर दिया गया। शिवलिंग पर बार-बार हुए हमले के कारण उसके टुकड़े बिखर गए। सोमनाथ पर एक भारी नि:शब्दता छा गई। लेकिन दिव्य शक्ति को कोई नष्ट नहीं कर सकता। उसी अराजकता में कुछ पुजारियों का एक छोटा समूह टूटे हुए शिवलिंग के सभी टुकड़े समेट ले गया। जैसे कोई माँ अपने घायल बच्चे को बाहों में उसे लेकर जाती है वैसे ही भाग निकले।वे हजारों किलोमीटर दक्षिण की ओर बढ़ चले। जंगली और अनजानी राहों से गुजरते हुए दक्षिण भारत पहुँचे। उन्होंने उन टुकड़ों से नया शिवलिंग रखा और पुन:स्थापित किया और उसे गुप्त रूप से पुजनीय रखा। दुनिया भूल गई पर वे नहीं भूले। लगभग एक हजार वर्षों तक पीढ़ी दर पीढ़ी उन्होंने इसे छिपाकर रखा। प्रेम, तपस्या और समर्पण से इसकी रक्षा करते रहे। 1924 में कांचीपुरम के शंकराचार्य ने उन्हे एक दिव्य आदेश दिया। इस शिवलिंग की 100 वर्ष तक रक्षा करो। समय आने पर भारत स्वतंत्र होगा और राम मंदिर बनेगा तब इसे श्री श्री रविशंकर के हाथों सौंप देना। पुजारियों ने इस वचन को प्रण की तरह निभाया। 100 साल बाद 2025 में वह घड़ी आई। कोरबा छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर 24 अप्रैल को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे दिव्य दर्शनकोरबा छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर ‘द आर्ट ऑफ लिविंगÓ के सानिध्य में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं महासत्संग 24 अप्रैल को घंटाघर ओपन थियेटर में आयोजित है, जहाँ इस दिव्य शिवलिंग को कोरबा वासियों के दर्शनार्थ लाया जाएगा। जिस कहानी की शुरूआत हजार साल पहले हुई जो विनाश से गुजारी.. सनातनियों ने सहा.. अब वह ज्योतिर्लिंग कोरबा छत्तीसगढ़ में नया अध्याय लिखने जा रही है। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के आगमन के संबंध में उक्त समस्त जानकारी एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर मेदनी मिश्रा, श्याम अग्रवाल, अशोक तिवारी, अमित चैबे एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों ने दी।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

