सूरजपुर, 24 अप्रैल (आरएनएस)। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां की बेदम पिटाई कर उसे रात भर गंभीर हालत में घर पर ही छोड़ दिया। वहीं बेटे की बेदम पिटाई व इलाज के आभाव में मां की मौत हो गई। दरअसल लटोरी चौकी क्षेत्र के बैगापारा निवासी सुखलाल काम करके वापस अपने घर आया और दरवाजा खोला तो देखा की उसकी मां सोमारी बाई दरवाजे के सामने नीचे जमीन पर सो रही थी, इसी बात से गुस्साए पुत्र ने अपनी मां पर लकड़ी से जमकर मारपीट कर दी। वजह सिर्फ इतनी की बेटे को अपनी मोटरसाइकिल घर के अंदर करनी थी और मां घर के अंदर गाड़ी ले जाने के रास्ते में लेट गई थी। बस यही बात बेटे को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में आकर अपनी ही मां के सिर और चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद उसे उसी घायल अवस्था में तड़पता हुआ छोड़ दिया, बेदम पिटाई के दर्द से कराहती मां ने आखिरकार सुबह दम तोड़ दिया। सुबह मां की मौत की जानकारी लगते ही हत्यारा पुत्र सुखलाल फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी कलयुगी पुत्र सुखलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसको लेकर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने कहा कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और प्राप्त सबुतो के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
बंछोर
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

