बुलंदशहर 24 April, (Rns) /- अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नुमाइश पुल के नीचे से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी नाम-पते पर तैयार किए गए भारतीय दस्तावेजों के सहारे यहां रह रहा था। आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर बासिद इरशाद को दबोच लिया। आरोपी मूल रूप से न्यू कराची, पाकिस्तान का निवासी है

