0 बकाया बिल में छूट व सरचार्ज माफी से लाखों उपभोक्ताओं को राहत, सरल प्रक्रिया से बढ़ी पहुंच
= सुरेश मिनोचा =
एमसीबी, 24 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश सरकार की जनहितकारी पहल ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनाÓ आज आमजन के जीवन में राहत, भरोसा और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनकर उभर रही है। यह योजना केवल बिजली बिल में छूट तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए नई उम्मीद और संबल भी प्रदान कर रही है।
राहत से मिली नई उम्मीद
बढ़ते बिजली बिल एवं सरचार्ज से परेशान उपभोक्ताओं को इस योजना के तहत बड़ी राहत मिल रही है। शासन द्वारा बकाया राशि पर विशेष छूट एवं सरचार्ज माफी प्रदान की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हुआ है और वे पुन: नियमित उपभोक्ता बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
निर्मला बनीं बदलाव की मिसाल
विकासखंड मनेन्द्रगढ़ की निवासी निर्मला इस योजना का एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। उन पर कुल 16,548 रुपये का बकाया बिजली बिल था, जिसे योजना के तहत पूर्णत: माफ कर दिया गया। अब उनका देय राशि शून्य हो गई है, जिससे उन्हें आर्थिक के साथ-साथ मानसिक राहत भी मिली है।
आसान प्रक्रिया, सबके लिए सुलभ
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरल, पारदर्शी एवं सुलभ प्रक्रिया है। उपभोक्ता मोर बिजली मोबाइल एप या निकटतम विद्युत वितरण केंद्र के माध्यम से आसानी से पंजीयन कर सकते हैं। योजना के तहत मात्र 10 प्रतिशत प्रारंभिक राशि जमा कर शेष बकाया को आसान किश्तों में चुकाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले पा रहे हैं।
लाखों उपभोक्ताओं को लाभ
प्रदेश स्तर पर इस योजना से 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलने का अनुमान है, जबकि लगभग 757 करोड़ रुपये से अधिक की राशि माफ की जा रही है। यह इसे राज्य की प्रमुख और प्रभावी राहत योजनाओं में शामिल करता है।
भरोसे की नई नींव
यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच विश्वास की नई नींव भी स्थापित कर रही है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बकाया के कारण विच्छेदित हो गए थे, उन्हें पुन: सक्रिय होने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सामान्य स्थिति बहाल हो रही है।
कुल मिलाकर ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनाÓ प्रदेश के आमजन के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन की कहानी बन चुकी है। यह योजना न केवल आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि लोगों के जीवन में स्थिरता, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार भी कर रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

